Welcome! यह प्रोजेक्ट सिंहावलोकन की official website है। प्रोजेक्ट सिंहावलोकन का उद्देश्य हमारे संसार की वास्तविकता की खोज करना है। जीवन में सत्य और प्रेम के पथ पर चलते हुए ज्ञान प्राप्त करके स्वतंत्रता की ओर अग्रसर होना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। यहाँ आपको जीवन के अलग-अलग विषयों पर जानकारी मिलेगी जिसको पढ़कर, सुनकर, देखकर और सोचकर आप confuse हो सकते हैं, परेशान हो सकते हैं, आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं और हमसे नफरत भी कर सकते हैं। परन्तु प्रोजेक्ट सिंहावलोकन सत्य की खोज के लिए बनाया गया है। इसीलिए अपनी भावनाओं को side में रखकर अपने mind को open रख कर ही आगे बढ़ें। वैसे भी अगर आप ज्ञान चाहते हैं तो विनम्रता, प्रश्न पूछने का साहस, सीखने की तत्परता, नए विचारों के लिए openness होनी चाहिए। हम जो देखते, सुनते, महसूस करते और जानते हैं उसे वास्तविकता मान लेते हैं और समझते हैं लेकिन क्या यह सही में वास्तविकता है?
यह वेबसाइट आम जिज्ञासु जनमानस के लिए है और आम लोगों की भाषा में ही है। यहाँ आप हिंदी और English को साथ में mix देखेंगे क्योंकि daily life में हम ऐसी ही भाषा का प्रयोग करते हैं। Daily life में न तो हम शुद्ध हिंदी बोलते हैं न ही pure English इसीलिए Lingua Normies को हमने इस वेबसाइट की भाषा के तौर पर अपनाया है।